हजारीबाग का नटवरलाल गिरफ्तार –

जमीन के नाम पर लोगों से 2 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला हजारीबाग का नटवरलाल गिरफ्तार.

हजारीबाग में नटवरलाल के नाम से चर्चित ठग खिरगांव निवासी शमशेर सिंह उर्फ बबलू सिंह,पिता टीपी सिंह गिरफ्तार हो गया।उसे बड़ा बाजार पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया हैं। उसे शनिवार देर शाम सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेपी कारा भेज दिया गया। बताया गया कि इसके विरुद्ध लगातार एसपी अरविंद कुमार सिंह के पास शिकायतें पहुंच रही थी। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसपी के निर्देश पर बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिट्टू कुमार ने अपने टीम के साथ पहुंचकर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

Vastu Vihar
Vastu Vihar

हजारीबाग का नटवरलाल के विरुद्ध सीसी 29/24, सीसी 1204/18, सीसी 26 27/22 सीसी 216/ 21, एनआईए 138 के अतिरिक्त आधा दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है ।पुलिस के मुताबिक इसके अतिरिक्त दर्जनों मौखिक शिकायतें हैं, लोगों को गुमराह करने का काम इसने किया है। वह जिससे पैसा लेता उसे ऐसा अकाउंट का ब्लैंक चेक देता जो कब-कब बंद हो चुका है । पुलिस को इसकी कब से तलाश थी लगातार यह पुलिस को चकमा दे रहा था जिससे कि इसके खिलाफ नन बेलेबल वारंट भी जारी हो गया था.

GOAL Logo page 0001 11 22Scope News

घर में बना रखा है दो दरवाजा, पुलिस के आने की सूचना मिलते ही पिछले दरवाजे से हो जाता फरार

हजारीबाग का नटवरलाल शमशेर सिंह उर्फ बबलू सिंह खिरगांव निवासी सेवानिवृत बिजली विभाग के कर्मी टीपी सिंह का बड़ा पुत्र है। वह पिछले दो दशक से जमीन के नाम पे ठगी के अपराध को अंजाम दे रहा था तथा अब तक उसने केरेडारी बड़कागांव तथा शहर के कई लोगो को ठगी का शिकार बना चुका था कई लोगों से कर्ज करवा कर जल जमीन दिखाकर पैसे की वसूली की तो कई लोगों को जमीन के नाम पर पैसे लेकर आत्महत्या करने के दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया.

पुलिस से बचने के लिए इसने अपने घर में निकासी के लिए दो तरफ से दरवाजे बना रखे थे तथा दोनों तरफ के दरवाजे आगे और पीछे के सड़क से जुड़ा हुआ है घर में एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था आधा दर्जन कुत्ते भी रखे हुए हैं जब भी उसका मोबाइल नंबर पुलिस तक पहुंचता है तुरंत दूसरा नंबर बदल लेता था ।

Elite institute 10 22Scope News

जब भी पुलिस या फिर कोई तगड़ा करने वाला इसके घर पहुंचता था तो सीसीटीवी कैमरे से देख कर वह कुत्ते के भौंकने के संकट से वह दूसरे रास्ते से फरार हो जाता था पुलिस ने इसे सबसे बड़े जलसच के रूप में चिन्हित किया था तथा इसकी सेटिंग भी बहुत तगड़ी थी जी थाना में इसका मामला जाता था उसे थाना के ड्राइवर को यह पता लेता था कुछ पैसे देकर ड्राइवर को अपना सूचक बना लेता था तथा जैसे ही पुलिस इसकी तलाश में निकलती ड्राइवर से इसको सूचना मिल जाती थी और वह शहर छोड़ देता था इसको लेकर हाल ही में थाने में एक प्राइवेट ड्राइवर को भी हटा दिया गया था.

Cesto mart add 10 22Scope News

हजारीबाग का नटवरलाल – क्या कहते है थाना प्रभारी बिट्टू कुमार 

थाना प्रभारी बिट्टू कुमार ने कहा कि अन्य थाना से भी इसके विरुद्ध पहुंचे शिकायतों को जोड़ा जा रहा है मौखिक और लिखित रूप से प्राप्त अन्य शिकायतों को भी कंगाल जा रहा है तथा ठगी का ग्राफ काफी लंबा है नियम संगत कानूनी धाराओं के साथ इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हजारीबाग का नटवरलाल हजारीबाग का नटवरलाल हजारीबाग का नटवरलाल

Report : Shashank Shekhar 

Also Read : Hazaribagh में 200 छात्र होटल में बंद, अब आगे क्या…..

View and subscribe to our YouTube Channel : https://youtue.com/22scope

Donload our App by visiting https://22scope.com

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img