हजारीबाग में कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेसीबी में आग लगाने की कोशिश और फायरिंग मामले में पांच गिरफ्तार

हजारीबाग. पक्की सड़क और पुल निर्माण में लगे लाल कंस्ट्रक्शन के जेसीबी में आग लगाने की कोशिश और फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कियाा है। इस दौरान पुलिस ने दो देसी और कई गोलियों भी बरामद की है।

हजारीबाग में पांच गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जिले के बड़कागांव थाना अंतर्गत बलोदर गांव में पक्की सड़क एवं पुल निर्माण कार्य कर रहे लाल कंस्ट्रक्शन में कार्यरत जेसीबी को अज्ञात अपराधियों के द्वारा जलाने का प्रयास कर गोली फायरिंग की गयी थी। इस घटना को अधोहस्ताक्षरी द्वारा गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़‌कागांव, हजारीबाग के नेतृत्व में पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़कागांव थाना, थाना रिजर्व गार्ड एवं विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

वास्तु विहार एड 17 22Scope News

इस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल 5 अभियुक्त सुलेन्द्र गंझू, एरियल सिंह भोक्ता उर्फ एरियल गंझू उर्फ बल्लू भोक्ता, राजेश गंझू उर्फ बंधन गंझू तथा इनकी निशानदेही पर सुनिल यादव, प्रिंस कुमार सिंह को कोडरमा जयनगर थाना अंतर्गत उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है। इनके पास से पुलिस ने देसी कट्टा 2 पीस, 303 राईफल की सात गोली, 315 की जिंदा पांच गोली और धमकी में प्रयुक्त एक मोबाइल बरामद किये हैं।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...