Advertisment

शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर में संध्या आरती लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

बेगूसराय : दुर्गा पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय बन चुका है. हर तरफ पूजा पाठ की धूम है. जय माता दी, मां शेरावाली के नारे से पूरा शहर गुंजायमान है. हालांकि कोरोना को लेकर सभी पूजा स्थलों पर सादगी से पूजा अर्चना की जा रही है.

बेगूसराय जिले के चर्चित शक्तिपीठ बखरी पुरानी दुर्गा स्थान में इस वर्ष वाराणसी से आये पुरोहितों के द्वारा की जाने वाली संध्या आरती लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. प्रत्येक दिन संध्या के समय वाराणसी के अस्सी घाट से आए 5 पुरोहितों के द्वारा यहां पर शिव स्त्रोत के साथ-साथ दुर्गा की आरती की जाती है. जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ जाती है.

आयोजकों के अनुसार बखरी की पुरानी दुर्गा स्थान का अपना एक विशेष महत्व है, और दूर-दूर से यहां श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं. इसी को देखते हुए आयोजकों ने इस वर्ष से आरती की नई परंपरा शुरुआत की है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

रिपोर्ट : सुमित

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...