GIRIRAJ SINGH ने लालू पर बोला हमला, यादव समाज को दी सलाह

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना में होने वाली रोड शो के ठीक पहले बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख लालू यादव पर जम कर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने यादव समाज को सलाह दी और कहा कि लालू आपके लिए कुछ नहीं करेंगे, आप भ्रम में न रहें। लालू जी ने 35 वर्ष राजनीति में गुजार दी लेकिन अभी तक सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं। यादव समाज को सोचने की जरूरत है कि लालू यादव ने अपने परिवार के अलावा अपने समाज के लिए क्या किया।

वहीं गिरिराज सिंह लालू के प्रधानमंत्री के ऊपर टिप्पणी का भी जवाब दिया और कहा कि नरेंद्र मोदी जनता के नेता हैं। लोग उन्हें विकास पुरुष कहते हैं। उन्हें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं वह भारत की जनता देख रही है वह लालू जी को भी पता चल जायेगा। नरेंद्र मोदी ने हर समाज की चिंता की है चाहे वह मुस्लिम समाज हो या यादव समाज। गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपनी जीत और देश में एनडीए सरकार बनने का दावा किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GIRIRAJ SINGH ने लालू पर बोला हमला, यादव समाज को दी सलाह

GIRIRAJ SINGH GIRIRAJ SINGH GIRIRAJ SINGH

GIRIRAJ SINGH

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...