Advertisment

पलामू, खूंटी, लोहरदगा और सिंहभूम संसदीय सीट के लिए मतदान प्रांरभ

रांची: झारखंड में सोमवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण  की चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में सोमवार को मतदान प्रारंभ  हो गया है। इस बार सभी क्षेत्रों में सभी बूथों पर दिनभर मतदान होगा।

सुबह सात से लेकर शाम पांच बजे तक सभी जगह वोट पड़ेंगे। पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए अपराह्न तीन बजे तक ही मतदान होता था। इस बार सभी सीटों पर पिछले चुनावों की अपेक्षा मतदाता भयमुक्त हैं।

शांतिपूर्ण और स्वच्छ मतदान संपन्न कराने के लिए 3,380 मतदान कर्मियों को लगाया है। वहीं सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ राज्य पुलिस के जवान लगाए गए हैं।

किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए हेलिकाप्टर तथा एयर एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है। चारो सीटों पर 4,58,036 मतदाता 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 32,19,039 महिलाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘बिहार गति’ के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं की समीक्षा...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओ की समीक्षा की। इस...

अपराध पर प्रहार, सुरक्षा का विस्तार- ‘नया सवेरा 3.0’ से बदलता...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को अपराध मुक्त एवं सभी वर्गों की सुरक्षा करने का जो संकल्प लिया था, उसी के तहत...

Jio TRAI Report June 2026: TRAI की नई रिपोर्ट में किस...

Jio TRAI Report June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर्स (VLR) के मामले...