Advertisment

मां दुर्गा की पूजा के लिए फूल तोड़ने गए युवक की करंट लगने से हुई मौत

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मोहल्ला में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब लोगों को पता चला कि मां दुर्गा की पूजा करने के लिए फूल तोड़ने गए युवक की मौत करंट लगने से हो गई है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए, शव को सड़क पर रख मुआवजे की मांग करने लगे. मौत की खबर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे होकर, इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर, शव को कब्जे में लेते हुए मामले को शांत कर जांच में जुट गई है.

फूल तोड़ने के क्रम में घटी घटना

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेलवागंज निवासी राजकुमार साह के पुत्र विजय कुमार साह सुबह के 5 बजे फूल तोड़ने के लिए घर से निकला. जैसे ही लाइट हाउस सिनेमा के सामने वाले मकान में फूल तोड़ने के लिए जा रहा था कि सड़क के किनारे बिजली के पोल से लटक रहे तार के संपर्क में आ गया. जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे. वही मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है.

मौत की खबर से घर में मचा कोहराम

मौके पर पहुंचे लहेरियासराय थानाध्यक्ष हरि नारायण सिंह ने कहा कि अहले सुबह करंट लगने से बेलवागंज निवासी विजय कुमार साह की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा.

रिपोर्ट : रवि झा

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...