Varanasi : PM Modi काल भैरव की अनुमति लेकर कल करेंगे नामांकन, आज शाम है रोड शो, लोगों में बंटा निमंत्रण

Varanasi :  Varanasi लोकसभा सीट से लगातार अपनी तीसरी पारी के लिए PM Modi मंगलवार को पुष्य नक्षत्र के दौरान नामांकन करेंगे। उससे पहले पहले वह काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगे एवं उनसे नामांकन के लिए विधिवत अनुमति लेंगे। इसी क्रम में अपने 22 घंटे के Varanasi प्रवास पर PM Modi आज शाम पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत में पूरी काशी दुल्हन की तरह सज गई है। बीएचयू मेन गेट पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ PM Modi का रोड शो होना है। रोड शो के दौरान भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह के परिवार के सदस्य शहनाई वादन करेंगे।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ सिंह की अगुवाई में बीएचयू परिसर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थ आए प्रबुद्धजन, घुमक्कड़ संघ के लोगों को नामांकन से पूर्व दिनांक 13 मई को लंका मालवीय जी की प्रतिमा से प्रारंभ होने वाले रोड शो के लिए सबको आमंत्रित किया गया।
बीएचयू परिसर में पीएम के रोड शो के लिए बंटा आमंत्रण

PM Modi के रोड शो के लिए बीएचयू में दिया गया निमंत्रण

PM Modi के वाराणसी में सोमवार शाम को होने वाले रोड शो के लिए बीएचयू (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) में प्रबुद्ध तबके के हर वर्ग को निमंत्रित किया गया। रोड शो बीएचयू मेन गेट से ही शुरू होना है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ सिंह की अगुवाई में बीएचयू परिसर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थ आए प्रबुद्धजन, घुमक्कड़ संघ के लोगों को नामांकन से पूर्व दिनांक 13 मई को लंका मालवीय जी की प्रतिमा से प्रारंभ होने वाले रोड शो के लिए सबको आमंत्रित किया गया। साथ ही आमंत्रण पत्र, टोपी,  पट्टा का वितरण भी किया गया। विश्वनाथ मंदिर से राजपूताना हॉस्टल तक लोगों से संपर्क कर उनको भी आमंत्रित किया गया। इस दौरान डॉ. दीनानाथ सिंह के साथ पी.एन. पाण्डेय, शंभूनाथ पाण्डेय, बाल्मिकी यादव,  डी.एन. चौबे आदि मौजूद रहे।

PM Modi इसके बाद कार्यकर्ताओं और प्रबुद्वजनों से संवाद भी करेंगे। वह 14 मई को नामांकन करेंगे। उससे पहले PM Modi बाबा काल भैरव के दर्शन भी करेंगे।
फाइल फोटो

नामांकन से पहले PM Modi बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का करेंगे पूजन

PM Modi का रोड शो सोमवार की शाम बीएचयू गेट पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शाम पांच बजे शुरू होना है। वह अस्सी के रास्ते गोदौलिया से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएंगे। वहां दर्शन-पूजन करेंगे। लगभग चार घंटे में पांच किमी के इस रास्ते को तय करेंगे। PM Modi इसके बाद कार्यकर्ताओं और प्रबुद्वजनों से संवाद भी करेंगे। वह 14 मई को नामांकन करेंगे। उससे पहले PM Modi बाबा काल भैरव के दर्शन भी करेंगे। PM Modi के रोड शो का श्री गणेश शंखनाद, डमरूओं की निनाद और मंत्रोच्चार से होगा। रोड शो मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा से शुरू होकर लंका चौराहा से वीटू मॉल, संत रविदास द्वार, मुमुक्ष भवन, अस्सी चौराहा, शिवाला होते हुए सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी से गोदौलिया से बांसफाटक जाएगा।

PM Modi के साथ रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। रोड शो में पांच हजार से अधिक महिलाएं भी शामिल होंगी।
फाइल फोटो

PM Modi के साथ रहेंगे सीएम योगी, जयंत चौधरी

PM Modi के साथ रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। रोड शो में पांच हजार से अधिक महिलाएं भी शामिल होंगी। यूपी सरकार में वाराणसी से मौजूदा मंत्री, विधायक और पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों के इस पांच किलोमीटर में 11 पॉइंट तय हो गए हैं। इन 11 पॉइंट के 100 ब्रांच पॉइंट तय कर दिए गए हैं। इन पॉइंटों पर भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी दिखाई देंगे, जो आमजन के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसमें मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी आदि समाज के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में स्वागत करेंगे। फूलों की बरसात, ढोल-नगाड़ों की थाप के अलावा जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिखाई देंगे। लोकनृत्य, लोकगीत के अलावा वैदिक मंत्रोच्चार भी इसका हिस्सा होंगे।

मुस्लिम समाज संग पूर्व सांसद राजेश मिश्रा PM Modi पर बरसाएंगे फूल

PM Modi का रोड शो जब मदनपुरा पहुंचेगा, तब भाजपा नेता और पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के नेतृत्व में मुस्लिम समाज स्वागत करेगा। रोड शो पर फूल बरसाया जाएगा। भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह के परिवार के सदस्य मदनपुरा के पास शहनाई वादन करेंगे। रोड शो के दौरान पहली बार पूरे रास्ते पर काशी की विभूतियों की झलक दिखाई देगी। PM Modi का अपनी मां की पैर छूते हुए फोटो भी इन तस्वीरों का हिस्सा होगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!