ब्राउन शुगर के साथ पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए ब्राउन शुगर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी हरदीप पी जनार्दनन के निर्देश पर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसडीपीओ अजित कुमार विमल को सूचना मिली थी कि ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े माफिया मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी में ब्राउन शुगर की पैकेजिंग कर रहे हैं. इसकी सूचना एसपी हरदीप पी जर्नादनन को दी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर मामले की सत्यापन करते हुए एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने जब बेलपहाड़ी में छापेमारी की तो मौके से पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

मौके से पुलिस ने छापेमारी के दौरान 11 ग्राम ब्राउन शुगर व माप तौल करने का उपकरण व तीन मोबाइल भी बरामद दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...