Gumla Crime : ब्राउन शुगर बेचते दो युवक गिरफ्तार, ब्राउन शुगर सहित कैश बरामद… 

Gumla Crime : अवैध नशापन के खिलाफ गुमला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच गुमला पुलिस ने ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें राजा कॉलोनी गुमला निवासी मोहम्मद शाहनवाज खान और मोहम्मद अकील अहमद शामिल है।

ये भी पढ़ें-Chatra Murder : सिगरेट मांगी और महिला के मुंह में मार दी गोली, मौत… 

Gumla Crime : एसपी को मिली थी गुप्त सूचना

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि आजाद बस्ती स्थित एक जर्जर मकान में कुछ लोग बैठकर ब्राउन शुगर पी रहे हैं और ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की।

ये भी पढ़ें- Bokaro : अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद शाहनवाज खान को पकड़ा जिसके पास से 16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ इसके साथ ही उसके पास से ₹1000 नकद मिले। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मो अकील अहमद को उसके घर से पकड़ा और तलाशी के दौरान उसके पास से 23 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...