Advertisment

बर्थडे के दिन अमिताभ बच्चन ने किया बड़ा ऐलान, पान मसाला ब्रांड से तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बर्थडे के दिन एक बड़ा ऐलान करते हुए कमला पसंद के साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है. असल में हाल ही में अमिताभ ने इस पान मसाला ब्रांड के साथ टाइअप किया था जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा था.

बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन कई विज्ञापनों में नजर आते हैं. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कुछ समय पहले रणवीर सिंह के साथ एक पान मसाला का एड करने के चलते उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. बता दें कि सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन भी पान मसाला के विज्ञापन में नजर आते हैं.

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट कर लिखा था, ‘एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बांध ली, वक्त पीछे ही पड़ गया मेरे’ उनके इस पोस्ट पर तमाम यूजर्स कॉमेंट कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘प्रणाम सर, सिर्फ एक बात पूछनी है आपको क्या जरुरत है आपको भी कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा.

tweeter 22Scope News

अमिताभ बच्चन ने यूजर के सवाल पर जवाब देते हुए लिखा, ‘मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं. हां यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है.

अब आपको ये लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, हां मुझे भी धनराशि मिलती है, लेकिन हमारे इंडस्ट्री में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं. जो कि कर्मचारी हैं, उनको भी काम मिलता है और धन भी. आदर सहित नमस्कार करता हूं.’

twit 22Scope News

स्टेटमेंट की मानें तो- कमला पसंद, कमर्शियल के ऑनएयर होने के कुछ दिन बाद, अमिताभ बच्चन ने इस ब्रैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था जो उन्होंने पिछले हफ्ते खत्म कर दिया है.

Chatra Restaurant Raid: चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी,...

Chatra Restaurant Raid: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...

Bihar Student Credit Card Yojana : लोन कम होने की अफवाहों...

Bihar Student Credit Card Yojana : जानिए पूरी सच्चाई अगर आप बिहार के छात्र हैं और आगे की पढ़ाई के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड...