पटना: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पीएम मोदी और भाजपा पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि मीसा भारती को भारी मतों से वोट देकर पाटलिपुत्र से जीत दिलाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बिहार घूमने आते हैं, रोड शो करते हैं लेकिन बिहार के लिए आज तक कुछ नहीं किया। राबड़ी देवी ने कहा कि गरीबों के मसीहा हमारे पति लालू प्रसाद यादव हैं। उन्होंने गरीबों की आवाज को आगे बढ़ाया और राजद सभी जाति की पार्टी है यह किसी परिवार की पार्टी नहीं है। लालू प्रसाद यादव के समय ही बिहार का विकास हुआ था। बिहार में कोई विकास नहीं हो रहा है।
नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी एक भी विकास का काम बिहार के लोगों के लिए नहीं किए हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस दोनों एक हैं, इधर का नेता निकलकर उधर जाता है। यह लोग देश को बर्बाद किए हैं।
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
मीसा भारती ने PM पर किया कटाक्ष, कहा ’73 साल का बूढ़ा मांग रहा है 5 वर्ष का मौका’
BJP AND RSS BJP AND RSS BJP AND RSS
BJP AND RSS


















