मीसा भारती ने PM पर किया कटाक्ष, कहा ’73 साल का बूढ़ा मांग रहा है 5 वर्ष का मौका’

पटना: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित जनसभा के दौरान मीसा भारती ने एनडीए गठबंधन पर जबरदस्त हमला किया।

मीसा भारती ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के एनडीए उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर बड़ा हमला बोला और कहा कि भाजपा के नेता परिवारवाद पर बोलते हैं तो हम रामकृपाल यादव को चुनौती देते हैं कि वह मंच पर आकर कह दें कि वह अपने बेटा को राजनीति में नहीं आने देंगे। अगर वह अपने बेटे को राजनीति में नहीं उतारते हैं तब हम समझेंगे नहीं तो भाजपा के नेताओं को परिवारवाद पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

मीसा भारती ने कहा कि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में पिछले 10 साल से भाजपा के सांसद हैं लेकिन उस क्षेत्र की हालत बदतर है। क्षेत्र में विकास का एक भी काम नहीं हुआ है। मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया और कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार के लिए आज तक कुछ नहीं किए हैं। ना तो बंद पड़ी चीनी मिल उन्होंने आज तक शुरू किया, ना बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा मिला।

73 साल के बूढ़े प्रधानमंत्री फिर से जनता से भीख मांगते हैं कि उन्हें 5 साल के लिए प्रधानमंत्री बनाया जाए आखिर क्यों जनता उनको वोट करेगी? मीसा भारती ने अपने समर्थकों से और जनता से चिल्ला चिल्ला कर कहा कि चुपचाप नहीं हल्ला करके लालटेन छाप को वोट देना है।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

तेजस्वी ने PM MODI पर किया हमला, आते हैं और घूम कर चले जाते हैं

PM PM PM PM

PM

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...