BHAGALPUR में छात्र ने स्कूल में की ख़ुदकुशी

भागलपुर: भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंपनीबाग स्थित एक विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अखिलेश कुमार को रविवार की देर शाम पिता ने पढ़ाई को लेकर डांटा था। जिसके बाद वह अपने हॉस्टल से लापता था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था।

घटना की जानकारी हॉस्टल के अन्य छात्रों ने मृतक छात्र के परिजनों को दी। घटना की सूचना पर परिजन स्कूल पहुंचे जहां छात्र का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में छात्र का शव नीचे उतारा गया और मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि बीटा पढ़ना नहीं चाहता था लेकिन हम लोग चाहते थे कि पढ़े लिखे। रविवार की शाम करीब 3 बजे उससे बातचीत हुई थी तो थोड़ी डांट लगा दी थी। जिसके बाद बेटे ने ख़ुदकुशी कर ली।

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- ‘पहले मतदान फिर जलपान’, जीविका कर्मियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BHAGALPUR BHAGALPUR BHAGALPUR

BHAGALPUR

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...