Road Accident : राह चलते व्यक्ति को बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, मौत…

Road Accident

Ranchi – राजधानी रांची के चान्हों में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना चान्हो रांची-डाल्टेनगंज मार्ग में चान्हो थाना क्षेत्र के पाटुक के समीप घटी। घटना में मनोज कुमार गुप्ता नामक एक युवक की मौत हो गई। वहीं जगदीश उरांव नामक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।

मृत युवक मनोज कुमार गुप्ता रामगढ़ के भुरकुंडा स्थित जवाहर नगर का रहने वाला था। वहीं घायल हुआ अरुण उरांव लोहरदगा के हनहट गांव का निवासी है। घटना के बाद गंभीर रुप से घायल अरुण उरांव को चान्हों सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया है।

बाइक ने पीछे से मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि मनोज कुमार गुप्ता पैदल ही चान्हों से बलसोकरा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में उसके पीछे से काफी तेज गति से आ रहे अरुण ने बाइक से टक्कर मार दिया। जिससे मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : दादा यशवंत सिन्हा के राह पर पोता, पिता के राह से दूर… 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरुण उरांव की बाइक इतनी स्पीड में थी कि वह मनोज कुमार गुप्ता को ठोकर मारने के बाद सड़क के बीच बने डिवाइडर को भी पार कर दूसरे साइड चली गई।

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...