Hazaribagh : दादा यशवंत सिन्हा के राह पर पोता, पिता के राह से दूर…

Hazaribagh – हजारीबाग लोकसभा चुनाव दिलचस्प मोड़कर पहुंच चुका है। ऋषभ वाटिका की भूमिका इस चुनाव में बहुत अधिक देखने को मिल रही है। ऋषभ वाटिका देश के पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा और उनके पुत्र जयंत सिन्हा का आवास है। यशवंत सिन्हा के बाद अब जयंत सिन्हा के पुत्र आशीर सिन्हा काग्रेस के समर्थन में आ गये हैं।

पिता को भाजपा पसंद है लेकिन पुत्र को कांग्रेस, यह माजरा हजारीबाग में देखने को मिल रहा है। ऋषभ वाटिका की तीसरी पीढ़ी को कांग्रेस पसंद आ रही है। यशवंत सिन्हा को यूपीए, उनके बेटे जयंत सिन्हा को भाजपा, और जयंत सिन्हा के बेटे आशीर सिन्हा को कांग्रेस।

हालांकि मीडिया से बात करने के दौरान आशीर सिन्हा ने साफ लफ्जों में कहा कि उन्हें राजनीति में कोई इंटरेस्ट नहीं है पर उनका अचानक से कांग्रेस को ज्वाइन करना इस ओर इशारा करता है कि अब वे राजनीति में एंट्री करना चाहते हैं। क्योंकि उनका पहले से ही राजनीतिक परिवेश रहा है और उनका अचानक कांग्रेस ज्वाइन करना भी उनकी राजनीतिक एंट्री की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...