Advertisement
Advertisement

आज राज्य के 12 जिलों में वर्षा नहीं

रांची: पुरे झारखंड के मौसम में लगातार बदल रहा है। रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई को राज्य के 12 जिलों में वर्षा नहीं होगी, जबकि 12 जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी मैप में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि राज्य के आधे हिस्से में सूखा तो आधे हिस्से में वर्षा की संभावना बनी है।

16, 17 और 18 मई को राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजधानी समेत पूरे राज्य में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर राजधानी समेत पूरे राज्य की धरती तपेगी।

उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

Commercial Advertisment

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines: घाटों पर पटाखे और निजी नावों...

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines, पटना: बिहार में छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान नदियों, तालाबों और छठ...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: फलों को जल्दी पकाने के...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने...

Bihar Sports Training Facilities: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की संख्या बढ़ाने...

Bihar Sports Training Facilities, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार...