Advertisment

मौसम: ठनके की चपेट में आने से चार लोगों की जान गई

15 मई तक बारिश होने के आसार, फिर बढ़ेगी गर्मी

रांची: पुरे राज्य में शनिवार को बारिश और ठनके ने कहर बरपाया है।  हजारीबाग के बड़कागांव और केरेडारी में ठनके की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई।

वहीं 21 लोग झुलस गए है,जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। दुसरी तरफ  बारिश से पारा नरम पड़ गया। राज्यभर का पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया। जिस से आमलोगाें को गर्मी से राहत मिला है।

राज्य के कई इलाकों में शनिवार को आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। कई जगह ओले भी गिरे। बड़कागांव और केरेडारी में ठनके की चपेट में आ कर जान गवाने वालों में  केरेडारी के पगार गांव के कैला राम व पचड़ा गांव के अनिल कुमार दास और बड़कागांव के सिदवासी गांव निवासी खेमानी राणा व चेपाखुर्द की ललिता देवी शामिल हैं। वहीं तमाड़ में ठनके की चपेट में आने से 12 लोग घायल हो गए।

ये लोग असम के सीएम हेमंत बिश्व सरमा के चुनावी सभा में गए थे। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। उधर, गुमला के घाघरा में दो और लोहरदगा में भी तीन लोग झुलस गए।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 मई तक राज्य में बारिश होने की संभावना है। ठनका भी गिर सकता है। उन्होंने कहा कि 12 और 13 मई को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।

14 और 15 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां के अलावा रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी।

 

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...