Giridih Crime News : जमीद विवाद में छोटू यादव की हत्या

Giridih Crime News :  जमीन विवाद को लेकर बुधवार की सुबह शहर के नवजीवन नर्सिंग होम के समीप पांच युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल स्थिति में नवजीवन नर्सिंग होम में प्राथमिक इलाज के बाद उसे अशर्फी हॉस्पिटल धनबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक छोटू यादव सिहोडीह का रहने वाला था और सिहोडीह के ही रहने वाले उसके गोतिया के कुछ युवकों ने जमीन विवाद के कारण ही उस पर हमला किया था।

Giridih Crime News : जमीद विवाद में छोटू यादव की हत्या
Giridih Crime News : जमीद विवाद में छोटू यादव की हत्या

Giridih Crime News : घटना के बाबत बताया जाता है कि छोटू यादव का उसके गोतिया के साथ आम बगान स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच बुधवार की सुबह करीब नौ बजे छोटू किसी मामले में कोर्ट में गवाही देकर वापस लौट रहा था। तभी उसके गोतिया के ही प्रीतम यादव, संजय यादव, राहुल यादव समेत अन्य ने नवजीवन नर्सिंग होम के पास रूकवाया और पास खड़े एम्बूलेंस के पिछे ले गए और सरेआम छोटू यादव पर हमला करते हुए चाकू से एक के बाद एक कई वार दिया।

CCTV मे कैद हत्यारा
CCTV मे कैद हत्यारा

जिससे उसके पेट की अटड़ी तक बाहर आ गई। इस बीच पास मौजूद एक दो पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और हमला करने वाले युवकों को पकड़ने की कोशीश की, लेकिन तब तक सारे आरोपी बाइक से वापस कोर्ट रोड की ओर फरार हो चुके थे। हालांकि घटना का सारा दृष्य पास के एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुआ है। जिसके आधार पर अब नगर थाना पुलिस सारे आरोपियों को दबोचने में जुटी हुई है।

https://youtube.com/22scope       https://22scope.com

Giridih Crime News

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...