Giridih Crime : घर के बाहर बैठे युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दो को दबोचा फिर…

Giridih Crime : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद माइंस के समीप आज एक दर्जन की संख्या में पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सभी युवक धारदार हथियार तलवार व भुजाली लेकर हमला करने के लिए पहुंचे हुए थे। हमले में घायल हुए युवक की पहचान दामोदर यादव के रूप में की गई है।

ये भी पढ़ें-Ranchi Accident : हुंडरू फॉल घूमने जा रही स्कूली बस पलटी, दो दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल… 

घटना के बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस

Giridih Crime : घटना के बाद मामले की जानकारी देते एसडीपीओ जीतवाहन उरांव
Giridih Crime : घटना के बाद मामले की जानकारी देते एसडीपीओ जीतवाहन उरांव

घटना के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटनास्थल से पुलिस ने भुजाली समेत अन्य हथियार के साथ ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए दो युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के चंगुल से बाहर निकाल कर थाना लाई है।

Giridih Crime : 8 से 10 की संख्या में बाइक पर आए थे युवक

घटना के संबंध में बताया जाता है सीसीएल कोलियरि क्षेत्र के ओपेनकास्ट माइंस में हर दिन ब्लास्टिंग की जाती है, आज दोपहर भी ब्लास्टिंग का समय था और कंपनी के कर्मी में ब्लास्टिंग के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी बीच 8 से 10 की संख्या में बाइक से पहुंचे युवक इधर-उधर घूमने लगे। जब कंपनी के कर्मी और आस-पास मौजूद लोगों ने युवकों को साइट से हटने को बोला।

Giridih Crime : घटना के बाद हंगामा करे स्थानीय लोग
Giridih Crime : घटना के बाद हंगामा करे स्थानीय लोग

ये भी पढ़ें-Ranchi Death : चान्हों में कुंए से युवक का शव बरामद, कई दिनों से था लापता… 

इसी दौरान सभी युवक आक्रोशित हो गए और दामोदर यादव के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद करीब 20-25 की संख्या में युवक पहुंचे और दामोदर यादव के ऊपर अचानक धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद दामोदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिले तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए।

दो युवको की ग्रामीणों ने की धुनाई

इसी दौरान मारपीट करने वाले दो युवकों को पकड़ आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर जमकर उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर थाने ले आई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : कंटेनर के नीचे आया बाइक सवार, दो महिला समेत 3 गंभीर… 

घटना के बाबत एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि घटनास्थल से खून के सैंपल, हथियार समेत दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कहा की इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले दोषी किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जायेंगे।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...