Baghmara : नरकंकाल मिलने से मची सनसनी, विडियो वायरल…

Baghmara : बाघमारा में आज सुबह एक नरकंकाल मिलने से सनसनी मच गई।

यह घटना बाघमारा के रामकनाली ओपी अंतर्गत छह नम्बर बस्ती की बताई जा रही है। जहां एक पहाड़ के समीप जंगल में एक व्यक्ति का नरकंकाल लटकता हुआ पाया गया जिसके बाद तुरंत इस घटना की जानकारी मिलते ही जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जंगल में नर कंकाल मिलने की खबर और विडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा था। जिसके बाद इसकी सूचना मिलते ही रामकनाली ओपी की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस ने नरकंकाल को पेड़ से लटकते हुए पाया।

मामले में जानकारी यह सामने आई कि फाल पर एक पेड़ से नर कंकाल का सिर लटका हुआ था, जबकि बाकि के हिस्से बिखरे हुए थे। हालांकि नरकंकाल के कई हिस्से गायब भी हैं। कयाश यह लगाया जा रहा है कि मौत की यह घटना लगभग पाँच महीने पूर्व की है।

Cesto mart add 13 22Scope News

ये भी पढे़ं- Koderma : राह चलते वाहनों पर पथराव से वाहन चालकों में दहशत… 

फिलहाल नर कंकाल को जप्त कर यूडी केस दर्ज करते हुए इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों...

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को...