होमगार्ड जवान हत्या मामले में खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

बेगूसरायः बेगूसराय पुलिस ने 7 अक्टूबर को होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या किए जाने का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

बता दें कि 7 अक्टूबर को तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर ट्रैफिक पर तैनात होमगार्ड जवान अशोक यादव को अपराधियों ने गोली मार दी थी, बाद में इलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई थी.

Bebeusarai 22Scope News

 

एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि एसआईटी का गठन कर तेघड़ा थाना क्षेत्र के गोपाल कुमार और उसका रिश्तेदार विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों के पास दो पिस्टल, 6 कारतूस, एक बाईक और 6 हजार रुपए बरामद किया है. अपराधियों ने यह स्वीकार किया है कि सात अक्टूबर को वाहन जांच के दौरान गोपाल कुमार की बाइक को रोकी गई थी, इसी बात को लेकर गोपाल कुमार गुस्से में था. ट्रैफिक पुलिसकर्मी अशोक यादव जब तेघड़ा बैंक जा रहा था, तब अपराधियों ने अशोक यादव को निहत्था देखकर गोली मार दी.

पुलिस के अनुसार अपराधियों ने यह स्वीकार किया कि उस दिन जो भी पुलिस कर्मी मिलता उसकी हत्या कर दी जाती. गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद हथियार को एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है.

रिपोर्टः सुमित

 

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...