पटना सिटी पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, खुशहाली के लिए मजार पर जाकर मांगी दुआएं

पटना सिटी : लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े नेताओं का आने का सिलसिला जारी है। पटना सिटी क्षेत्र के मितन घाट तकिया शरीफ नवाबजादे के यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने चादरपोशी की। उन्होंने एक सवाल के जवाब दिया कि मैं पूरे हिंदुस्तान की दौरा किया है। यूपी से लेकर तमाम जगह लोगों की मिजाज बदली है। हमारे तरफ झुकाव हुई है। लोगों आशा की दृष्टि से हमलोग की तरफ देख रहे हैं।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि गरीब महिलाओं तक सीधे एक लाख पहुंचे। वहीं बेरोजगारों को रोजगार मिले, किसानों के लाभ मिले, बेरोजगारी दूर हो। इन तमाम बातों को ध्यान देते हुए लोग कांग्रेस और इंडिया महागठबंधन की ओर लोग देख रहे हैं। मैं यहां आशवत हूं कि जिस तरह लोगों की हमारे तरफ आशाएं हुई है। इससे साफ नजर आ रहा है कि इस बार देश में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दौड़े कर रहे हैं। लोग यह समझ रहे हैं कि आते हैं, वोट मांगते हैं और फिर भूल जाते हैं। इस बातों को भी लोग ध्यान रख रहे हैं। सलमान खुर्शीद ने कहा कि तकिया शरीफ में बुजुर्गों का चादरपोशी कर शांति की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि आत्मा की तसल्ली होती है कि इन लोगों का आशीर्वाद मिलता है। यहां आकर उन्होंने गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का काव्य दर्शन किया। वहीं खान का मंगल तालाब भी गए और वहां भी सभी लोगों से बातचीत की। एक तरह से संदेश देने का काम किया। उनके साथ कांग्रेस कई नेता मौजूद थे। पटना साहिब के पूर्व प्रत्याशी प्रवीण कुशवाहा भी उनके साथ थे। काफी संख्या में लोग एकजुट होकर स्वागत भी किया।

यह भी पढ़े : PM मोदी राजभवन में मॉर्निंग वॉक के बाद पटना साहिब गुरुद्वारा में टेका माथा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...