Advertisment

पटना में वक्फ संशोधन बिल का विरोध, खुर्शीद बोले- हमारा आंदोलन जायज

पटना : बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में वक्फ संशोधन कानून को लेकर विरोध किया जा रहा है। वहीं तीन राज्यों के अमीर-ए-शरीयत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी के आह्वान पर आज पटना के गांधी मैदान में वक्फ संशोधन बिल-2025 के विरोध में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में इंडिया गठबंधन के कई नेता समर्थन दे रहे हैं। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद भी पटना पहुंचे हुए हैं। खुर्शीद के अलावा तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई बड़े नेता भी इस रैली में शामिल हैं।

Goal 1 22Scope News

वक्फ बिल के विरोध में काफी संख्या में बड़े नेताओं के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौजूद हैं

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारा वक्फ संशोधन बिल का विरोध करना जायज है। बता दें कि गांधी मैदान में भारी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बिल का विरोध करने के लिए पहंचे हुए हैं। खास बात यह है कि तिरंगा लेकर अपने हाथों में लोग पहुंचे हैं। वक्फ संशोधन बिल के विरोध में नारेबाजी की जा रही है। लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान सरकार ने वक्फ संशोधन बिल लाकर मुसलमानों के पूर्वजों की संपत्ति पर अघात कर रही है।

Salman Khurshid 1 22Scope News

बाल-बाल बचे तेजस्वी, गांधी मैदान में WAF संशोधन विधेयक बिल का कर रहे थे विरोध, पोडियम पर आकर गिरा ड्रोन

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव वक्फ संशोधन विधेयक बिल के विरोध में गांधी मैदान पहुंचे हुए थे इसी बीच उनके संबोधन के दौरान पोडियम में ड्रोन आकर गिरा तो तेजस्वी कुछ देर के लिए अस्थिर हो गए। विरोध रैली को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम बिहार इस बिल को लागू नहीं होने देंगे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनी तो इस बिल को कूड़ेदान में फेंकने का काम करेंगे और बिहार में इस बिल को लागू नहीं होने देंगे।

Tejashwi Yadav 11 22Scope News
बाल-बाल बचे तेजस्वी, गांधी मैदान में WAF संशोधन विधेयक बिल का कर रहे थे विरोध, पोडियम पर आकर गिरा ड्रोन

शरीयत के बिना  नहीं जी सकते मुसलमान – AIMIM

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और एकमात्र विधायक अख्तरुल इमान ने बोलते हुए कहा कि हमारे लिए देश का संविधान भी अहम है और इस्लाम का शरीयत भी। मुसलमान शरीयत के बगैर नहीं जी सकते जो उसे खत्म करना चाहेगा, हम उसका पंजा मरोड़ देंगे।

यह भी पढ़े : ‘RJD की सरकार बनेगी तो गड्ढे में दबा दिया जाएगा वक्फ संशोधन बिल’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...