Advertisment

उपेंद्र ने कहा- बिहार को 2005 के पहले वाले स्थिति में ले जाना चाहते हैं लालू

रोहतास : काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने डेहरी में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान लालू और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव बिहार को 2005 के पहले वाली स्थिति में ले जाना चाहते हैं। लालू यादव जो भी हमारे खिलाफ कर सकते हैं वो कर रहे हैं और उनकी साजिश में आम लोग आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि अब लालू यादव के दिन लद गए हैं और कोई नहीं चाहेगा कि फिर से लालटेन युग आ जाए।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सवर्ण लोग दिग्भ्रमित होने वाले नहीं हैं। सवर्ण हो या समाज का कोई भी वर्ग, सभी लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं हमारे द्वारा जो जनता की सेवा की गई है, इस कारण से कोई भी डायवर्ट होने वाला नहीं है और एनडीए को एकतरफा जीत मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेड रेस्ट की सलाह दिए जाने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने पिता लालू यादव को सलाह देनी चाहिए, क्योंकि वे काफी बीमार रहते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, आज तक कोई छुट्टी नहीं ली और वे खुद को काफी एनर्जेटिक भी रखते हैं। इसलिए इस तरह की बचकानी बातों का कोई मतलब नहीं।

यह भी पढ़े : उपेंद्र ने कहा- पूरे देश में मोदी की हवा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...