Advertisment

उपेंद्र ने कहा- पूरे देश में मोदी की हवा

पटना : उपेंद्र ने कहा- पूरे देश में मोदी की हवा – पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की हवा तो पहले से ही चल रही है, जहां जा रहे हैं पीएम मोदी वहां-वहां हवा लहर के रूप में परिवर्तित हो जा रही है। कुशवाहा ने कहा कि चौतरफा पीएम मोदी की हवा है, इससे और मजबूती मिल रही है।

उपेंद्र ने कहा- पूरे देश में मोदी की हवा :

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के ट्वीट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में तेजस्वी यादव बोलेंगे तब तो लोग हसेंगे ही। जिसका परिवार सर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, उसमें भी भ्रष्टाचार के कई ऐसे आरोप हैं जो कोर्ट से साबित हो चुका है। वे क्या भ्रष्टाचार के बारे में बोलेंगे। वहीं पवन सिंह के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर कहा कि जिसके ऊपर नरेंद्र मोदी का हाथ है और काराकाट की महान जनता का आशीर्वाद है दुनिया की कोई ताकत उसके रास्ता में बाधा नहीं खड़ी कर सकती है।

यह भी पढ़े : उपेंद्र कुशवाहा का पवन पर तंज, कहा- साइंस के विद्यार्थी से कॉमर्स का सवाल मत पूछिए

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Upendra Kushwaha ने Nitish Kumar को महागठबंधन छोड़ NDA में आने की दी सलाह !

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...

श्रावणी मेला 2026 : बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर को लेकर प्रशासन...

बांका : श्रावणी मेला 2026 को लेकर अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और...

लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, 2...

गयाजी : गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अपराधी भागने...