Commercial Advertisment

अखिलेश सिंह का सम्राट पर तंज, कहा- मेरे पक्ष में आ रहा है रिजल्ट, तब किसको भेजेंगे जेल

पटना : बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर तंज कसा है। सम्राट चौधरी द्वारा यह कहे जाने पर की चार जून के बाद सभी भ्रष्टाचारी जेल में होंगे। उस पर कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव का रिजल्ट उल्टा आ रहा है और हमलोग के पक्ष में आ रहा है।

GOAL Logo page 0001 16 22Scope News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लालू प्रसाद यादव के बयान का समर्थन करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि ये बात सही है, नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं इसलिए बार-बार बिहार आ रहे हैं। अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को मालूम है कि उनकी जमीन खिसक रही है। उन्होंने कहा कि चार चरणों का चुनाव हुआ है, उसमें एक-दो सीट बीजेपी को मिलेगी, बाकी की सीट हमें मिलने जा रही है।

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कल 12 बजे सभी सांसद और मंत्रियों के साथ भाजपा कार्यालय में जाएंगे, जिनको जेल में भेजना है वह भेजें। इस पर अखिलेश सिंह ने कहा कि और क्या करेंगे प्रजातंत्र में जो अवसर मिला है उसे हिसाब से अरविंद केजरीवाल सही कर रहे हैं। जिस तरीके से बीजेपी वाले संविधान को चैलेंज कर रहे हैं तो अब और कुछ नहीं बचा है।

यह भी पढ़े : बेटे आकाश के नामांकन पहुंचे अखिलेश सिंह, कहा- मोदी से त्रस्त है पूरा भारत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...