Ghatsila : नरेंद्र मोदी झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए लगातर आ रहें है वो चौथी बार झारखंड दौरे पर आए. आज प्रधानमंत्री ने जमशेदपुर घाटशिला में सभा की.
इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमशेदपुर प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पीएम मोदी का स्वागत किया.
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर लोगों का आभार जताया और विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जमशेदपुर मिनी हिंदुस्तान है. इसलिए जमशेदपुर के लोगों का आशीर्वाद मिलने से लगता है पूरा देश आशीर्वाद दे रहा है.
भारत माता की जयकारे के साथ पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि जमशेदपुर में क्या परिणाम आने वाला है.
उन्होंने कहा कि मैंने बहुत सालों तक बीजेपी संगठन का काम किया. जब कोई कहता कि चुनावी रैली है सुबह में रख लो, मैं मना कर देता था. आज सुबह-सुबह इतनी भीड़ देखकर काफी खुश हूं. यह अपने आप में नई जागृति है. आपका आभारी हूं.



















