बिहार में एनडीए गठबंधन 40 सीटें जीतेगा- रामनाथ ठाकुर

जहानाबाद: जहानाबाद में लोकसभा का चुनाव अंतिम चरण में 1 जून को होना है। ऐसी स्थिति में जहानाबाद में नेताओं का जमावड़ा लगने लगा है। इस दौरान एनडीए के नेता बिहार की 40 की 40 सीट जीतने का पुरजोर दावा कर रहे हैं। 40 सीट जीतने के दावा पर जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि जहानाबाद में जदयू के प्रत्याशी के रूप में चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन हुआ है।

उन्होंने साफ तौर पर पूछे जाने पर कहा कि हम लोग बिहार की 40 सीटों पर इस बार जीतेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदाता एनडीए के समर्थन में एकजुट है। इस मौके पर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता प्रधानमंत्री के लगातार बिहार दौरा से हताश हो गए हैं। यही कारण है कि तेजस्वी प्रसाद यादव प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं कि मुद्दे की बात प्रधानमंत्री नहीं करते हैं।

उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव के इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि बिहार अब आगे बढ़ चुका है। चरवाहा विद्यालय नहीं खोला जा रहा है, इसलिए तेजस्वी प्रसाद यादव को लग रहा है कि मुद्दे की बात नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के 40 की 40 सीट इस बार एनडीए जीतेगा। प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री है और भारत में ही बिहार आता है ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री बिहार झारखंड बंगाल सभी जगह पर चुनाव प्रचार करने के लिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ दौरे से तेजस्वी प्रसाद यादव के पेट में दर्द होने लगा है। आने वाले 4 जून को तेजस्वी प्रसाद यादव को पता चल जाएगा कि बिहार में किसके पक्ष में जनता वोट करती है। इस मौके पर जदयू भाजपा एवं उसके सहयोगी दल के कई नेता मौजूद थे।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- SAMRAT CHAUDHARY के भ्रष्टाचारी को जेल भेजने के बयान पर तेजस्वी ने किया पलटवार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

40

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...