बेतिया में गरजे शाह, कहा- 4 चरणों में 270 पार कर चुके हैं प्रधानमंत्री

बेतिया : केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने बेतिया पहुंचे। पश्चिम चंपारण के भाजपा प्रत्याशी सह सासंद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव पर खूब हमले किए। अमित शाह ने कहा कि चार चरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 270 पार कर चुके हैं। तेजस्वी यादव को दो सीट भी नहीं मिलेगी और राहुल गांधी को 40 सीट भी नहीं मिलेगी।

GOAL Logo page 0001 17 22Scope News

अमित शाह ने आगे कहा कि जबतक मोदी हैं कोई आरक्षण नहीं हटा सकता, संविधान नहीं बदल सकता है। दक्षिण में कांग्रेस मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण दे रहीं है। ये अतिपिछड़ों का हिस्सा काट कर दे रही है। लालू प्रसाद वोट बैंक और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के गोद में बैठे हैं। कांग्रेस ने गरीबों की राजनीति की लेकिन गरीबों का भला नहीं किया। पीएम मोदी मुफ्त अनाज,नल में जल, फ्री गैस सिलेंडर और मुफ्त स्वास्थ्य कार्ड दे रहे हैं।

शाह ने लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है जबकि कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। फारूक अब्दुल्ला कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। खड़गे भी यहीं कहते हैं।लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता एटम बम से नहीं डरता है। हम पीओके लेकर रहेंगे। पहले लगातार पाक हमले करता था लेकिन मुस्लिम वोट बैंक के चलते कांग्रेस कार्रवाई नहीं करती थी। मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाया। पहले आजादी के नारे कश्मीर में लगते थे, हड़ताल होते थे, पत्थर चलते थे अब ये सारे काम पीओके में होता है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पुलवामा और उरी अटैक के बाद सर्जिकल स्ट्राइक किया, एयर स्ट्राइक किया। पाकिस्तान में घुसकर गोली मारी है। मोदी ने सबको कोरोना वैक्सीन फ्री में लगवाया। राहुल गांधी कहते थे ये मोदी का टीका है नहीं लेंगे। बाद में रात को अंधेरे प्रियंका वाड्रा के साथ वैक्सीन लगवाया। अरे शर्म करो। राहुल स्पष्ट करो कौन पीएम बनेगा।क्या ममता, स्टालिन और उद्धव ठाकरे कौन बनेगा। केजरीवाल तो नहीं बनेंगे क्योंकि वो एक तारीख के पहले जेल चले जाएंगे। किसी बड़े नेता ने कहा एक-एक साल के लिए सब पीएम बनेंगे। राहुल गांधी देश को परचून की दुकान समझ रहे हैं।

अमित शाह ने जनता से कहा कि मैं बनिया हूं पूरा हिसाब लेकर आया हूं। लालू यादव बता दें कांग्रेस के साथ कितना नौकरी दिया है। तेल पिलावन रैली से लालू ने क्या किया है। लालू यादव केंद्र में मंत्री रहे पर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाया क्या। मोदी ने उनको भारत रत्न दिया। यहां के राहुल गांधी और लालू यादव के प्रत्याशी एक बार यहां से विधायक रहे हैं। अगर संजय जायसवाल के आधा भी काम किया है तो खुला बहस करो। अयोध्या में राम मंदिर नरेंद्र मोदी ने बनवाया। ये लोग 70 साल से मंदिर निर्माण को लटकाते भटकाते रहे। मंदिर के न्योते में ये लोग वोट बैंक के डर से नहीं गए। ये वोट बैंक उनलोगो के आप नहीं हैं बल्कि घुसपैठिए हैं।

यह भी पढ़े : शाह आज फिर करेंगे चुनावी रैली, उजियारपुर में भरेंगे हुंकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...