Advertisment

डीजे जब्त करने पर पंडाल समिति ने लाइट बुझाकर किया अनोखा प्रदर्शन

पटनाः दानापुर थाना क्षेत्र में सभी पूजा पंडालों ने प्रशासन का विरोध करते हुए पंडाल की बत्ती बुझाकर विरोध प्रदर्शन किया.  प्रशासन के द्वारा डीजे जब्त किये जाने से नाराज पूजा समितियों ने पंडाल की बत्ती बुझाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया. मंगलवार को दोपहर में मैनपुरा स्थित मां दुर्गा पूजा समिति के सूर्या क्लब और बच्चा पार्टी समेत आदि पूजा समितियों का डीजे जब्त किये जाने के बाद लोग आक्रोशित हो गए. समितियों ने बैठक कर प्रशासन की कारवाई का विरोध किया.

पूजा पंचाल समितियों ने निर्णय लिया कि पंडाल के अंदर बत्ती जलायी जायेगी और सड़कों पर लगी बत्ती बुझी रहेगी. पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा पूजा पंडाल से डीजे बंद रखने का चेतावनी दिया गया और डीजे बंद ही था. बिना चेतावनी के ही प्रशासन द्वारा पूजा पंडालों से डीजे को जब्त कर लिया गया. बाद में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने जब्त डीजे को वापस लौटा दिया जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ.

रिपोर्ट-पंकज राय

Dumariya CHC Inspection: डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन पर...

Dumariya CHC Inspection, जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने पुराने पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण...

12th Wage Agreement Coal Workers: धनबाद में अखिल भारतीय खदान मजदूर...

12th Wage Agreement Coal Workers: कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की ओर से मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: खलारी में टीएसपीसी गतिविधि की सूचना...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीमावर्ती...