आलू प्याज से लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में मची लूट की होड़

मुजफ्फरपुर : मनियारी थाना क्षेत्र ट्रिडेंट पब्लिक स्कूल के पास आलू, प्याज और टमाटर से लदा एक ट्रक 10 फिट नीचे पानी भरे एक गड्ढे में पलट गया. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. ट्रक के पलटते ही चालक और उपचालक कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि दोनों घायल भी हो गए. मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई औऱ आलू, टमाटर और प्याज को देखकर लूटने का काम शुरू कर दिया. इसके बाद जिससे जितना हो सका उतना सब्जी लूटकर फरार हो गए.

इधर,घटना की सूचना मनियारी थाने की पुलिस को दी गई है. बताया जा रहा है कि ट्रक यूपी के कानपुर से आ रही थी उसमें आलू प्याज के साथ ही टमाटर लदा था. इसे खगड़िया जिला के नारायणपुर में उतारना था और ये इसी क्रम में ट्रिडेंट पब्लिक स्कूल के समीप एक अनियंत्रित कंटेनर को ओभर टेक से बचाने के चक्कर मे ट्रक हाइवे किनारे 10 फिट नीचे पानी भरे गड्ढे में जा पलटा. ट्रक यूपी नंबर का है. वही घायल चालक रोहित व उपचालक मोहित यूपी के कानपुर के रहने वाले है इस घटना की सूचना पर मनियारी पुलिस मौके पर पहुंची है ट्रक को निकालने की कवायद शुरू कर दी है.

रिपोर्ट : विशाल

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...