Ranchi Molestation : गिरफ्त में मनचला, कहा-जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी…

Ranchi Molestation : राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी फिरोज अली को पुलिस ने 49 घंटे के बाद गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की सख्ती से टूटकर आरोपी ने कल देर रात लोअर बाजार थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी रांची के ही हिंदपीढ़ी का निवासी है।

ये भी पढे़ं- Zakir Hussain Death : विश्व विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, कई दिनों से… 

Ranchi Molestation : आगे से ऐसी गलती नहीं होगी-आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कबूलनामें में आरोपी ने पुलिस के समक्ष कहा कि उसकी यह गलती जिंदगी की यह सबसे बड़ी भूल थी। आगे वह किसी प्रकार की भी ऐसी गलती नहीं करेगा। बता दें कि आरोपी पेशे से एसी रिपोयरिंग का काम करता है। बताते चले कि आरोपी फिरोज अली स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था। इसको लेकर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढे़ं-Gumla Murder : डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, प्लास्टिक के बोरे में बंद कर… 

Ranchi Molestation :  तीन बच्चो का पिता है आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी फिरोज अली शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। उसके पिता एक रिटायर्ड फौजी है जिन्होने करीब 17 सालों तक देश की सेवा की है। वहीं घटना के बाद परिजनों का कहना है कि बेटे की इस हरकत से परिजन सदमें हैं। फिरोज ने वर्षों की कमाई इज्जत को बर्बाद कर दिया। परिजनों ने सख्त लहजे में कहा कि उसकी इस हरकत के लिए पुलिस कड़ी से कड़ी सजा दे।

 

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...