एक युवक की नदी में डूबने से मौत, शौच के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

मधेपुरा : मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्नपट्टी गांव में एक नाबालिक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नदी किनारे शौच करने गया था जहां युवक के पैर फिसलने से पानी में डूबने से हादसा हुआ। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल गोदाखोर को बुलाया गया जिसके बाद गहरे पानी से युवक की शव बरामद हुआ। हालांकि इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया।

वहीं शव की पहचान रतनपट्टी गांव के वार्ड संख्या-2 निवासी मंजेश कुमार पिता देवनारायण ऋषिदेव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। इस घटना को लेकर मुरलीगंज सीओ किसलय कुमार ने बताया कि युवक की नदी में डूबने से मौत की सूचना है। तत्काल जांच प्रक्रिया चल रही है। जांचों उपरांत मृतक परिजनों को सरकारी नियमानुसार चार लाख मुवावजे की रकम दी जाएगी।

यह भी पढ़े : गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, मुंडन कराने सिमरिया घाट पहुंचा था पूरा परिवार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...