गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भी 1.26 प्रतिशत कम वोटिंग

गिरिडीह:   गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भी मतदान निराशाजनक रहा। शाम पांच बजे तक 68.30 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

2019 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां 69.56 फीसदी मतदान हुआ था। इस प्रकार इस उपचुनाव में 1.26 प्रतिशत वोट कम पड़े हैं।

आज  जब इसकी अंतिम रिपोर्ट आएगी, तब ऐसी संभावना है कि कुछ प्रतिशत वोट बढ़ेगा।

चुनाव के दौरान झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के एक मतदान केंद्र के अंदर जाने की सूचना पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने गिरिडीह डीसी से रिपोर्ट मांगते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा कि ऐसी सूचना मिली थी, जिस पर डीसी को आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश दिया गया।

मतदान के दौरान गांडेय में 1 बैलेट यूनिट, 1 कंट्रोल यूनिट और 7 वीवी पैट बदले गए। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की कल्पना सोरेन और भाजपा के दिलीप वर्मा के बीच संघर्ष है।

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...