Best GPS in Jharkhand
Advertisment

VIP प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल के पक्ष में तेजस्वी-सहनी ने किया प्रचार

गोपालगंज : लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के संरक्षक मुकेश सहनी गोपालगंज पहुंचे। सदर प्रखंड के बाबू बिशुनपुर हाई स्कूल मैदान में आज मंगलवार को महागठबंधन के समर्थित वीआईपी प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहाकि पिछले 10 सालों में गोपालगंज के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ नहीं किया।

GOAL Logo page 0001 20 22Scope News

तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोग एक काम बता दीजिए 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी कहते थे मोदी आएगा तो अच्छा दिन लाएगा। हर साल दो करोड़ नौकरी और लोगों के खाते में 15 लाख रुपए देगा। पक्का मकान देंगे। मोदी एक काम नहीं किए और ना हीं एक भी चीनी मील खोलवाए। अगली बार यही बोलकर गए थे कि यहां के चीनी का चाय पिएंगे। 11 बार मोदी बिहार आए हैं  उनके 40 में से 39 सांसद क्या किए हैं, मोदी बता दीजिए।

वहीं वीआईपी के संरक्षक मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आरक्षण को खत्म कर रहे हैं। मोदी एयरपोर्ट, रेलवे और एलआईसी सहित सभी सरकारी संस्थानों को निजी कर रहे हैं। आरक्षण खत्म कर रहे हैं।उन्होंने लोगों महागठबंन्धन के समर्थित प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर राजद विधायक प्रेमशंकर यादव, विधायक राजेश सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र महान, राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह और पिंटू बाबा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने जदयू प्रत्याशी डॉ. आलोक कुमार सुमन के समर्थन में मांगे वोट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Sarath Pratibha Samman Samaroh: 70% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों...

Sarath Pratibha Samman Samaroh: सारठ विधानसभा क्षेत्र के होनहार छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए शनिवार को सहारजोरी ऑडिटोरियम में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह...

Patliputra Greenfield Satellite Township Development Plan 2047 अधिसूचित, भूमि खरीद-बिक्री पर...

बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 का प्रारूप अधिसूचित किया। भूमि खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाई गई, 60 दिन तक...

JPSC Exam Controversy: JPSC विवाद पर चतरा में भाजयुमो का बड़ा...

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। इसी सिलसिले...