पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी राबड़ी

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता एजाज अहमद ने आज एक बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित राजद की उम्मीदवार डॉ. मीसा भारती के समर्थन में कल यानी 23 मई को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। इस अवसर पर वह पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड के 70 फीट से बल्लमी चक तक जन संपर्क अभियान और रोड शो करेंगी।

एजाज ने आगे बताया कि आज राष्ट्रीय जनता दल के फुलवारीशरीफ प्रखंड चुनाव कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, बीनू यादव, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद और राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम सहित सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : VIP प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल के पक्ष में तेजस्वी-सहनी ने किया प्रचार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...