Advertisement
Advertisement

NAWADA में पॉश इलाके क़े होटल में लगी भीषण आग, 15 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख

शॉट सर्किट से आग लगाने क़े बाद होटल क़े अंदर रखा सिलिंडर हुआ ब्लास्ट

नवादा: नवादा क़े पॉश इलाके के एक होटल में अचानक भीषण आग लग गयी, जिससे होटल पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस आगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत क़े बाद दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना गुरुवार की अहले सुबह की है। आग लगने की वजह होटल क़े पास से गुजर रही बिजली तार में शॉट सर्किट बताई जा रही है। इस अगलगी में किसी की हताहत की सूचना नहीं है लेकिन करीब 15 लाख की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है।

घटना नवादा क़े कलाली रोड स्थित होटल खाना खजाना की है, जहां अचानक तेज आग लग गयी। आग क़े लपटें होटल से बाहर निकलने लगी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना होटल संचालक और पुलिस क़ो दी। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने घंटों मशक्कत क़े बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक होटल का सारा समान जलकर राख हो गया। आग होटल की तीन मंजिलों तक पहुंच गई थी।

NAWADA में पॉश इलाके क़े होटल में लगी भीषण आग –

होटल संचालक रजत शर्मा ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह 05 बजे स्थानीय लोगों ने फोन से सूचना दी कि होटल में आग लग गई है। घटना की सूचना के बाद मैं होटल पहुंचा। बताया गया है कि खाना खजाना नामक होटल क़े छत पर बिजली तार का जाल लगा था, उसी में शार्ट सर्किट हुई और भयानक आग लग गई। अगलगी क़े बाद होटल में रखे गैस सिलेंडर भी आग लगाने क़े कारण फट गया। धमाके क़े बाद सिलेंडर का गैस पूरे बिल्डिंग में फैला और पूरी बिल्डिंग में आग लग गई।

होटल संचालक ने बताया कि अगलगी में उनके होटल में करीब 15 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। हमलोग रात्रि में अपना होटल बंद कर घर गए और सुबह में करीब 05 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग लगने से होटल का सारा समान जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा घटना दिन में होती तो निश्चित ही बड़ी हादसा हो होती।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में NDA नेताओं ने की प्रेस वार्ता, कहा ‘सीएम नीतीश के कार्यकाल में…’

NAWADA NAWADA NAWADA NAWADA

NAWADA

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...