Best GPS in Jharkhand
Advertisment

गोपालगंज में NDA नेताओं ने की प्रेस वार्ता, कहा ‘सीएम नीतीश के कार्यकाल में…’

गोपालगंज: बिहार में लोकसभा चुनाव का छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। छठे चरण के मतदान को लेकर गोपालगंज में एनडीए के नेताओं ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि बिहार में अभी दो धाराएं चुनाव लड़ रही है। एक धारा झूठ का सौदागर है तो दूसरा नीतीश कुमार। पहले बिहार को घृणा की नजर से देखा जाता था नीतीश कुमार ने उसे संवारा है।

नीतीश कुमार ने जब से बिहार का कमान संभाला है तब से राज्य में विकास तो हुई ही है लोगों में सुरक्षा का भावना भी बढ़ा है। महिलाओं को आरक्षण मिला जिसके बाद महिलाएं नौकरी के साथ ही चुनाव भी लड़ रही हैं और आज कई महत्वपूर्ण पदों पर हैं। महिलाओं को नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। महिलाएं आज पुलिस, स्वास्थ्य समेत कई अन्य सेक्टर में अपना परचम लहरा रही हैं। दूसरी तरफ विपक्ष के नेता लालू प्रसाद यादव केवल अपने परिवार और बेटा बेटी को आगे बढ़ाने में लगे हैं।

प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में सर्वांगीण विकास हुआ है। पहले गरीब के लड़के उच्च शिक्षा नहीं ले पाते थे, लेकिन नीतीश कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दे कर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया पैनेलिस्ट डॉ मधुरेंद्र पांडेय ने कहा कि एनडीए की सरकार से पहले बिहार में जंगलराज था। विकास नाम की कोई चीज नहीं थी बिहार में, लोग घर से बाहर निकलने में भी डरते थे।

नीतीश कुमार के सहस्न काल में राज्य का सर्वागीण विकास हुआ। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कहत हैं कि नीतीश कुमार भले एनडीए में हैं लेकिन उनका मन हमारे तरफ है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी हार के डर से झूठ बोल रहे हैं। जनता 4 जून को उन्हें जवाब देगी। बिहार में एनडीए 40 की 40 सीट जीत रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, मीडिया प्रभारी ब्रिज किशोर सिंह, लोकसभा प्रभारी इरसाद अली और सौरभ कुमार समेत अन्य मौजूद थे। गोपालगंज में एनडीए नेताओं ने जदयू प्रत्याशी डॉ अलोक कुमार सुमन के पक्ष में मतदान की अपील की।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CM NITISH आज बक्सर और सासाराम में करेंगे चुनावी सभा

NDA NDA NDA NDA

NDA

Highlights

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...

पटना सिटी में भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन व कफ सिरप...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के सुलतानगंज थाना अंतर्गत खान मिर्जा मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते...