Lok Sabha Election : छठे चरण की वोटिंग से पहले सोनिया गांधी ने मतदाताओं से की ये अपील

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के मतदाताओं से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से अपना संदेश जारी करते हुए कहा कि आपका हर एक वोट रोजगार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा।

Lok Sabha Election : सोनिया गांधी की मतदाताओं से अपील

सोनिया गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।

उन्होंने आगे कहा कि आपका हर एक वोट रोजगार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए।

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई और पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को हो चुकी है। इसके अलावा छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

गोल 15 22Scope News

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...