Advertisement
Advertisement

भीषण गर्मी में नल जल योजना ठप होने से महादलित टोला में पानी के लिए मचा हाहाकार

भभुआ (कैमूर) : नल जल योजना ठप – कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के विभिन्न पंचायत में बिहार सरकार की सात निश्चित महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। पीएचईडी विभाग के द्वारा हैंडपंप या चापाकल लगभग चार इंच से 90 से 120 से 150 फीट बोरिंग करके पेयजल उपलब्ध कराना था।

पीएचईडी विभाग के द्वारा अभियंताओं ने 60 से 70 फीट पाईप डालकर हैंडपंप चालू करवा दिया। बोरिंग दिखाया गया 100 फीट से लेकर 150 तक का बिल पास करवा लिया गया। भीषण गर्मी के कारण सभी हैंडपंप एवं चापाकल ठप्प पड़ गए।

GOAL Logo page 0001 21 22Scope News

नल जल योजना ठप –

बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए साथ निश्चित योजना के अंतर्गत सभी घरों में पानी पहुंचाने के लक्ष्य के लिए नल जल योजना लागू किया। एक नजर देखा जाए तो भभुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत बहुअन के झगईडिहरा गांव एवं ग्राम पंचायत महुआरी के मचहलपुर गांव मैं सैकड़ों अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग पानी अभाव में दर-दर भटक रहे हैं। चुनावी समर भीषण गर्मी में चरम सीमा पर है अंतिम दौर में मतदान होना है लेकिन आजादी के 75 वर्षों बाद भी देश के नायक लोग भ्रष्टाचार पर काबू नहीं पा सका। सच मायने में देखा जाए तो सरकार की योजना हैंडपंप चापाकल नल जल योजना शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।

नल जल योजना ठप –

कैमूर जिला पार्षद भभुआ के विकास कुमार सिंह उर्फ लल्लू पटेल मचहलपुर, झगईडिहरा सहित कई गांवों का दौरा किया तो पाया कि सैकड़ों परिवार पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने पाया कि कैमूर के वरिष्ठ अधिकारियों के रहने के बावजूद भी उनके नागरिक अनुसूचित जाति के लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। सैकड़ों ग्रामीण बिहार सरकार के पीएचइडी विभाग, प्रखंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत, मुखिया और सरपंच सहित स्थानीय विधायक एवं सांसद से पेयजल की समस्या की मांग मजबूती से करते आ रहे हैं।

नल जल योजना ठप –

पेयजल के संकट से जूझ रहे ग्रामीण कैमूर जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल से गुहार लगाया की समय पर पानी उपलब्ध कराया जाए। लल्लू पटेल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि यथाशीघ्र आपकी समस्याओं का निष्पादन नहीं कराया जाएगा तो लोकसभा चुनाव बाद जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़े : भभुआ कोर्ट के नए प्रभारी CJM सुशील कुमार श्रीवास्तव ने संभाला पदभार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...