Wednesday, August 13, 2025

Related Posts

अमित शाह और खरगे आज झारखंड आएंगे

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को झारखंड आएंगे। अमित शाह दोपहर बाद तीन बजे दुमका लोकसभा क्षेत्र के जामताड़ा जिले के मेझिया मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद शाम चार बजे वे गोड्डा संसदीय क्षेत्र के मधुपुर स्थित रेलवे फुटबॉल मैदान में जनसभा करेंगे। इस लोकसभा चुनाव में अमित शाह का यह तीसरा झारखंड दौरा है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शुक्रवार को दूसरी बार झारखंड आ रहे हैं। वे गोड्डा संसदीय क्षेत्र के देवघर स्थित मोहनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe