भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा

भागलपुर : भागलपुर में एक भयावह सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका। जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए।

इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया

आपको बता दें कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहा था। जबकि खगड़िया से भागलपुर आ रही मिनी ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

Bha Aag 1 22Scope News

हादसे के बाद नवगछिया से खगड़िया जाने वाली सड़क पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा

हादसे के बाद नवगछिया से खगड़िया जाने वाली सड़क पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए जाम हटाने की कोशिश की। खरीक थाना के थानाध्यक्ष नरेश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों वाहनों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Bha Aag 2 22Scope News

यह भी पढ़े : चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धू-धू कर जली, वरिष्ठ महाप्रबंधक सहित 3 लोग बाल-बाल बचे

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...