एक बार फिर LALU-RABRI राज दोहराने की हो रही कोशिश -मंत्री संतोष सिंह

कैमूर: छपरा में मतदान के बाद हुए चुनावी हिंसा के पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ राजद भाजपा पर गोलीबारी और चुनाव में खलल डालने का आरोप लगा रही है तो दूसरी तरफ एनडीए के सभी घटक दल लालू के शासनकाल की याद दिला कर एक बार फिर वही स्थिति दोहराने का आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि राबड़ी देवी जब मुख्यमंत्री थीं तो मेरे बेटे का अपहरण किया गया था।

मैं खुद जंगलराज का भुक्तभोगी हूं। जब मुझे पता चलता है कि लालू कहीं कैंप कर रहे हैं तो समझ में आ जाता है कि वहां लाठी डंडे से बात होगी। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं लालू राबड़ी शासनकाल का भुक्तभोगी तो मैं सब समझता हूं। उनके परिवार के बारे में कुक भी कहना नहीं है क्योंकि सब जानते हैं की सच्चाई क्या है। एक बार फिर छपरा में उसी जंगलराज की पुनरावृति की कोशिश की गई है। ये लोग समाज, राज्य और देश के लिए खतरा हैं।

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- 6TH PHASE: पांच की कुर्सी, 3 बाहुबली, प्रतिष्ठा है दांव पर…

LALU-RABRI LALU-RABRI

LALU-RABRI

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img