विक्रम : पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती के चुनाव प्रचार में अब उनकी मां व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना के विक्रम पहुंची। जहां पर लोकसभा क्षेत्र के विक्रम विधानसभा के विभिन्न गांव में दौरा किया। इस दौरान सभी लोगों से मुलाकात कर अपनी बेटी के पक्ष में वोट लेने देने की अपील की। इस दौरान विक्रम प्रखंड राजद अध्यक्ष दिलीप यादव, माले नेता शंकर पासवान समेत महागठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़े : पहली बार बड़ी बेटी के लिए प्रचार करने उतरीं राबड़ी, बोलीं- पाटलिपुत्र में भी होगा परिवर्तन
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अवनीश कुमार की रिपोर्ट


















