मीसा ने आर्य समाज पथ के पास RJD कार्यालय का किया उद्घाटन

पटना : पाटलिपुत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आरपीएस मोड़ के समीप आर्य समाज पथ के पास राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के प्रत्याशी मीसा पार्टी कार्यालय का आज उदघाटन किया गया। जहां मीसा भारती की मां और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके पति ने सत्यनारायण भगवान का पूजा अर्चना की। राबड़ी देवी और मीसा भारती माथा टेककर पूजा अर्चना की।

GOAL Logo page 0001 5 22Scope News

वहीं इस दौरान मीसा भारती ने कहा की अब हमारे क्षेत्र के संबंधित सभी काम इसी कार्यलय से होंगे। चुनाव भी चल रहा है इसलिए अब यही से संसदीय क्षेत्र की सभी काम होंगे। मीसा भारती ने कहा कि क्षेत्र की जनता का लगातार यह डिमांड था कि उनके कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत ही कहीं पर हो इसलिए हमने यहां कार्यालय का उद्घाटन किया ताकि क्षेत्र की जनता यहां आकर सीधे हमसे मिल सके।

दूसरे चरण के चुनाव पर मीसा भारती ने कहा कि आज हमने सत्यनारायण भगवान का पूजा किया है और उनसे कामना किया है कि महागठबंधन जितने सीटों पर चुनाव लड़ रही है उन सभी सीटों पर चुनाव जीते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर मीसा ने कहा कि आज तो देखते हैं कि प्रधानमंत्री क्या-क्या बोलते हैं तब हम उनको जवाब देंगे।

मीसा भारती ने कहा कि बिहार में पलायन की स्थिति कब रुकेगी जो बेरोजगार हैं उनको नौकरियां कब मिलेगी। पलायन पर कभी चर्चा नहीं करते हैं मुद्दे की बात कभी प्रधानमंत्री नहीं करते हैं। मीसा ने कहा कि देखना है कि प्रधानमंत्री मुद्दों की बात करते हैं या फिर से इधर-उधर की बात करके चले जाएंगे। मीसा भारती ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 400 की बात यह कर लोग करते हैं। यह लोग 200 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएंगे।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...