6th PHASE का मतदान शुरू, प्रधानमंत्री करेंगे बिहार में 3 सभाएं

पटना: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्र में छठे चरण का मतदान होना है। सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए अपने क्षेत्रों में खूब पसीना बहाया है। और सभी दल के प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे हैं। आज बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, वैशाली, वाल्मीकिनगर, शिवहर, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान शुरू हो गया है।

इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान को लेकर सुरक्षा का व्यापक व्यवस्था की गई है। वहीं पिछले चरण के मतदान के दौरान सारण में हुए हिंसा के कारण महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर सारण जिला में इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित किया गया है। छठे चरण के मतदान के दौरान कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। आठ में से कुल पांच लोकसभा सीटों पर वर्तमान सांसद को अपनी कुर्सी बचाने की जद्दोजहद करनी है तो तीन लोकसभा सीट पर बाहुबली या उनकी पत्नी मैदान में हैं।

इस बीच छठे चरण के मतदान के दौरान ही बिहार की तीन अन्य लोकसभा सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा भी करेंगे।प्रधानमंत्री आज पाटलिपुत्र, काराकाट और बक्सर में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बिहार में अपना पूरा दम लगा दिया है और शुक्रवार को भी बिहार में गृह मंत्री अमित शाह ने दो रैलियां की तो मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पटना में एक चुनावी सभा किया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

कल यानी 25 मई को फिर बिहार आ रहे हैं PM नरेंद्र मोदी, करेंगे तीन चुनावी जनसभा…

6th PHASE 6th PHASE 6th PHASE

6th PHASE

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...