Loksabha Poll 2024 6TH Phase : 1 बजे तक 42.54 फीसदी वोटिंग के साथ झारखंड देश में सेकेंड तो 54.8 फीसदी के साथ बंगाल टॉप पर

डिजीटल डेस्क : Loksabha Poll 2024 6TH Phase – झारखंड और बिहार समेत देश के आठ राज्यों लोकसभा चुनाव  के छठें चरण के लिए शनिवार को हो रहे मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह है। इसमें झारखंड के वोटरों का उत्साह देखने लायक है। अपने मतदान प्रतिशत के चलते झारखंड ने पूरे देश में लोगों को ध्यान आकृष्ट किया है। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुए मतदान में 42.54 फीसदी वोटिंग के साथ झारखंड दूसरे स्थान पर रहा। इस चरण में 11.13 करोड़ वोटर 889 प्रत्याशियों का फैसला करने में जुटे हैं कि इस चरण में से कौन से 58 प्रत्याशी नए संसदीय सत्र में उनके पसंदीदा सांसद होंगे।

Ranchi Loksabha
Ranchi Loksabha

वोटिंग में यूपी तीसरे चौथे स्थान पर, बिहार पिछड़ा

इससे पहले सुबह 7 से 9 बजे तक हुई वोटिंग में झारखंड तीसरे स्थान पर रहा था जबकि यूपी दूसरे और बिहार चौथे पर था। लेकिन उसके बाद मतदाताओं में मतदान के बढ़े उत्साह को लेकर पूरा नजारा ही तेजी से बदल गया। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े में बताया गया है कि मतदान करने को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह पश्चिम बंगाल में दिखा है। वहां दोपहर 1 बजे तक 54.80 फीसदी वोटरों ने मतदान कर दिया था। तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश रहा जहां 37.23 फीसदी मतदान होने की सूचना पुष्ट हुई है।

36.48 फीसदी वोटिंग के साथ बिहार और हरियाणा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रहे हैं।
बिहार में सीटवार वोटिंग का रुझान

बिहार और हरियाणा साझे तौर पर चौथे स्थान पर, देश में 39.13 फीसदी हुई वोटिंग

केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक देश में छठें चरण के लिए 39.13 फीसदी मतदान हो चुका है। इसी क्रम में 36.48 फीसदी वोटिंग के साथ बिहार और हरियाणा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रहे हैं। वहां वाल्मीकि नगर में 36.64 फीसदी, पश्चिम चंपारण में 37.75 फीसदी, पूर्वी चंपारण में 37.57 फीसदी, शिवहर में 38.89 फीसदी, वैशाली में 40.48 फीसदी, गोपालगंज में 34.65 फीसदी, सिवान में 31.59 फीसदी और महाराजंगज में 34.75 फीसदी वोटिंग हुई है।

इस समय तक  35.69 फीसदी वोटिंग के साथ ओडिशा पांचवे स्थान पर पहुंचा जबकि इससे पहले यह राज्य वोटिंग में अन्य की तुलना मे सबसे पीछे चल रहा था। इस समय तक जम्मू कश्मीर में 35.22 फीसदी और दिल्ली में 34.37 फीसदी वोटिंग हुई है।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा मतदान के छठें चरण के दौरान शनिवार सुबह से ही जगह-जगह देखने को मिला है। घाटाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हिरन चट्टोपाध्याय के गाड़ी को रोककर प्रतिपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केशपुर में काफी देरतक बवाल काटा।
पश्चिम बंगाल के घाटाल लोकसभा क्षेत्र के केशपुर में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

बंगाल में भाजपा प्रत्याशी का घेराव कर हिंसक प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा मतदान के छठें चरण के दौरान शनिवार सुबह से ही जगह-जगह देखने को मिला है। घाटाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हिरन चट्टोपाध्याय के गाड़ी को रोककर प्रतिपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केशपुर में काफी देरतक बवाल काटा। वहां भाजपा विरोधियों ने आगजनी भी की और उसके चलते काफी देरतक भाजपा प्रत्याशी को अपने वाहन में बंधक के रूप में रहना पड़ा। केंद्रीय सुरक्षा बलों ने सूचना मिलते ही कार्रवाई की तो भीड़ तितर-बितर हुई और हिरन चट्टोपाध्याय वहां से आगे निकल पाए।

छठें चरण में कई हिस्सों के बूथों पर ईवीएम में खराबी की मिली शिकायतें

छठें चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान राजधानी दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी, ओडिशा की पुरी सीट पर कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत सामने आई है। राजधानी दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग सुचारू मतदान सुनिश्चित करे। आम आदमी पार्टी की आतिशी ने कहा कि चांदनी चौक का दिल्ली गेट इलाका मुस्लिम बहुल इलाका है जहां पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में लाइन लगी है और पिछले 2 घंटे से ईवीएम खराब है। दूसरी ओर, ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संबित पात्रा ने शिकायत की के ईवीएम मशीन काम नहीं कर रही है और चुनाव आयोग से मांग करेंगे कि प्रभावित बूथ पर वोटिंग का समय बढ़ाया जाए ताकि जितना समय मशीन काम नहीं की उतना समय टाइम बढ़ाया जाए।

छठें चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान राजधानी दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी, ओडिशा की पुरी सीट पर कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत सामने आई है।
बोकारो के एक बूूथ पर वोटरों की भीड़

महबूबा धरने पर बैठीं, ममता ने ईवीएम में हेराफेरी का लगाया आरोप

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट से पीडीपी की महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि मशीनों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और कई जगह मशीन काम नहीं कर रही है। इसके बाद महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी वजह के पीडीपी के पोलिंग एजेंट्स को थाने में बंद कर दिया है। कई जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही हैं। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ कर वोटों में हेराफेरी करने की कोशिश कर रही थी। साथ ही कहा कि आज बांकुड़ा के रघुनाथपुर में 5 ईवीएम पर भाजपा का टैग लगा हुआ मिला है और चुनाव आयोग तुरंत इस पर गौर करते हुए कार्रवाई करे।

मेनका गांधी ने भी की ईवीएम में खराबी की शिकायत

सांसद और सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने कहा कि 2-3 जगहों पर ईवीएम में दिक्कत है। इन जगहों पर छोटी-छोटी दिक्कतें हैं। कुछ अधिकारियों को खुद ट्रेनिंग नहीं है और यहां तक ​​कि भाजपा के कुछ एजेंट को इस खराबी के कारणों के बारे में मालूम ही नहीं है। दूसरी ओर अलग-अलग राज्यों से ईवीएम खराब होने और छेड़छाड़ होने की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने कहा है कि हर शिकायत पर गौर किया जा रहा है और उचित जांच परख के बाद ही निष्कर्ष के आधार पर जवाब दिया जाएगा।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...