UPENDRA KUSHWAHA ने शुक्रवार को किया रोड शो

रोहतास: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए सभी दल के नेता और प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी कड़ी में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने बिक्रमगंज के धारूपुर में रोड शो किया। रोड शो के माध्यम से उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पक्ष में लोगों से मतदान की अपील की।

इस दौरान भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ मनीष रंजन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं व आमजनो के साथ अपने आवास पर उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत किया और लोगों से अपील की कि वे उपेंद्र कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आपका एक वोट देश को विकास के पथ पर विकास को गति देगा। मैं काराकाट लोकसभा क्षेत्र को विकास के मामले में आइकॉन बनाऊंगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना है कि देश विकसित हो और हम उनका सपना पूरा करने में जुटे हुए हैं। वही मौके पर बिहार सरकार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां व जदयू के वरीय नेता आलोक सिंह भी मीडिया से रूबरू होते हुए एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा को वोट करने के लिए लोगों से अपील की।

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बेगूसराय में पुलिस ने 4 जुआरी को किया गिरफ्तार

UPENDRA KUSHWAHA UPENDRA KUSHWAHA

UPENDRA KUSHWAHA

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img