Advertisement
Advertisement
Advertisement

UPENDRA KUSHWAHA ने कहा ‘दूर करेंगे जनता की नाराजगी, मोदी का नहीं है कोई विकल्प’

औरंगाबाद: लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी दलों के साथ ही प्रत्याशी भी दमखम के साथ लगे हुए हैं। प्रत्याशी समेत पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे हुए हैं। काराकाट लोकसभा क्षेत्र भी बिहार के हॉट सीटों में से एक है। यहां एनडीए और इंडिया दोनों ही गठबंधन की टेंशन पवन सिंह ने बढ़ा दी है।

पवन सिंह के चुनाव लड़ने की घोषणा से माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन काफी बाद गई है। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा दावा कर रहे हैं कि उन्हें किसी से कोई चुनौती नहीं है और वे अपनी जीत को लेकर निश्चिंत हैं। पत्रकारों से बात बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग समस्याएं हैं। मैं सभी समस्याओं का ईमानदारीपूर्वक हल निकालूंगा। जनता में जो नाराजगी की बात सामने आ रही है कि वह मिलकर दूर करने के लिए मैं तैयार हूं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी देश नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। सामाजिक कार्यों से दूर रहने वाले फिल्म अभिनेताओं का राजनीति में आने का कोई अर्थ नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियों के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। तेजस्वी यादव के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वे इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, जिसको जितनी समझ होती है वह उसी के अनुरूप व्यवहार करता है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- WEST CHAMPARAN में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

UPENDRA KUSHWAHA UPENDRA KUSHWAHA

UPENDRA KUSHWAHA

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...