बेरमो (बोकारो) : जिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र नावाडीह थाना क्षेत्र के भवानी गांव के चोरमारा टोला के अर्धनिर्मित पुलिया के नीचे से 2 केन बम बरामद हुआ है. बम निरोधक दस्ता टीम एवं सीआरपीएफ टीम ने बम को खोला, जिसमे एक मे बालू निकला, दूसरा में एक जिलेटिन डिटोनेटर था. क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम किया गया था
बम लगभग 10 केजी का बताया जा रहा है. बम मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मदद से उसे डिफ्यूज कर दिया. बम काफी शक्तिशाली था और उसका विस्फोट काफी क्षति पहुंचा सकता था. उक्त बात की जानकारी बेरमो डीएसपी सतीश चंद्र झा ने दी.
नावाडीह थाना प्रभारी कलीम अख्तर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिया के नीचे बम रखा हुआ है. इसी सूचना पर बम को बरामद किया गया और उसे बम निरोधक दस्ते की मदद से डिफ्यूज किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट : मनोज

















